लाख रुपये कीमत के अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Updated at :14 Jul 2015 7:07 PM
विज्ञापन
लाख रुपये कीमत के अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

फोटो संख्या : 9* दूसरा कारोबारी मौके से हुआ फरार* पूसा के कल्याणपुर गांव में पुलिस ने की छापामारी समस्तीपुर. जिले के पूसा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब की खेप बरामद की है. इसके साथ ही इस कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9* दूसरा कारोबारी मौके से हुआ फरार* पूसा के कल्याणपुर गांव में पुलिस ने की छापामारी समस्तीपुर. जिले के पूसा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब की खेप बरामद की है. इसके साथ ही इस कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार भी किया है. जबकि दूसरा कारोबारी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. जब्त शराब और पकड़े गये कारोबारी को लेकर उत्पाद विभाग अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. गिरफ्तार कारोबारी गांव के ही स्व. हरिदेव महतो का पुत्र राज किशोर महतो है. जबकि फरार हुए कारोबारी का नाम उत्पाद विभाग गजेंद्र महतो बता रहा है. टीम ने मौके से 720 लीटर देसी और 27 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक विपिन कुमार, अवर निरीक्षक मनीष कुमार, जगदीश प्रसाद, देवमणि कुमार शामिल थे. बताया गया है कि उत्पाद विभाग को इस गांव में अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिल रही थी. जिसके आलोक में उत्पाद विभाग की ओर से टीम ने मंगलवार को गुप्त रूप से छापेमारी की. विभागीय पदाधिकारी का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को सख्ती से रोकने को लेकर इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. विद्यापतिनगर : थाने की पुलिस ने गढ़सिसई चौक से सोमवार को देसी शराब के अवैध कारोबारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को उत्पाद अधीक्षक के पास भेज दिया है़ जिसका नाम मदन कुमार महतो बताया गया है़ वह चाय नास्ते की दुकान की आड़ में देसी शराब का कारोबार करता था़ मौके पर चौदह बोतल चार सौ एमएल का देसी बरामद किया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन