सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं : मंत्री

Updated at :14 Jul 2015 6:06 PM
विज्ञापन
सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं : मंत्री

फोटो ::कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के बरहेता उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को जदयू का विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गयी़ जिसमें बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं जदयू बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष सीपी सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो़ सलाम पहुंचकर अपने कार्यकर्त्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी विधान […]

विज्ञापन

फोटो ::कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के बरहेता उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को जदयू का विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गयी़ जिसमें बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं जदयू बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष सीपी सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो़ सलाम पहुंचकर अपने कार्यकर्त्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी विधान सभा चुनाव के लिए जनता तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया. वहीं कार्यकर्त्ताओं से प्रत्येक घर जाकर सीएम नीतीश कुमार के द्वारा किये गये विकास के कार्य का ब्योरा प्रत्येक मतदाता को बताने की जवाबदेही भी दी़ वहीं केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा झूठे वादे एवं किसानों के हितो के प्रति संवेदनहीन करार देते हुए मोदी सरकार को प्रचार का भोंपू बताते हुए जो सब्ज बाग दिखाए थे उसके विपरीत कॉरपोरेट घरानों के इशारों पर आम लोगों को परेशान करने की बात कही़ अगलीबार नीतीश की सरकार बनने पर विकसित बिहार का सपना साकार करने की बात कही. सभा की अध्यक्षता केशरी कुमार मेहता ने की. संचालन तकी अख्तर ने किया़ मौके पर संबोधित करने वालों में पूर्व सांसद सह जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी, महेश्वर हजारी, विधायक मंजु कुमारी, प्रो़ देवनाथ सिंह, अशोक कुमार पप्पु, मुरलीधर देव, ब्रजेश सहित कई अन्य थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन