जल संसाधन मंत्री ने बाबा भोलेनाथ को किया जलार्पण

फोटो संख्या : 5 थानेश्वर मंदिर में अहले सुबह की पूजा अर्चनासमस्तीपुर. बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने सोमवार को थानेश्वर स्थान मंदिर पहुंच कर बाबा भोलेेनाथ पर जलाभिषेक किया. साथ ही लोगों की प्रगति के लिये भगवान से अर्चना की. इस दौरान मंत्री काफी देर तक मंदिर के गर्भगृह में रहे. […]
फोटो संख्या : 5 थानेश्वर मंदिर में अहले सुबह की पूजा अर्चनासमस्तीपुर. बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने सोमवार को थानेश्वर स्थान मंदिर पहुंच कर बाबा भोलेेनाथ पर जलाभिषेक किया. साथ ही लोगों की प्रगति के लिये भगवान से अर्चना की. इस दौरान मंत्री काफी देर तक मंदिर के गर्भगृह में रहे. मंदिर प्रबंधन की तरफ से मुख्य पंडा संजय पंडा ने उनकी विशेष पूजा करायी. इस अवसर पर भगवान को एक किलो लडडू का भी भोग लगाया व भगवान की आरती की. वहीं मंदिर प्रबंधन की ओर से संजय पंडा ने बताया कि सुबह 9 बजे उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा की. इस अवसर पर जदयू के कई कार्यकर्त्ता भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










