चालकों की नियमित नियुक्ति करे जिला प्रशासन : संघ

समस्तीपुर. बिहार राज्य सरकारी मोटर यान चालक संघ जिला शाखा की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता संगठन के संरक्षक सुनील दास ने की. संबोधित करते हुए जिला मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विभिन्न प्रखंड व अंचलों में वर्षों से कार्यरत उम्मीदवार चालक सिर्फ चार हजार रुपये की पगार पर अपनी आधे से ज्यादा […]
समस्तीपुर. बिहार राज्य सरकारी मोटर यान चालक संघ जिला शाखा की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता संगठन के संरक्षक सुनील दास ने की. संबोधित करते हुए जिला मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विभिन्न प्रखंड व अंचलों में वर्षों से कार्यरत उम्मीदवार चालक सिर्फ चार हजार रुपये की पगार पर अपनी आधे से ज्यादा जीवन व्यतीत कर चुके हैं. बावजूद इसके जिला प्रशासन अब तक नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया पर टाल मटोल किया जा रहा है. इससे आम चालकों में रोष व्याप्त है. जिला प्रशासन शीघ्र उम्मीदवार चालकों की नियमित नियुक्ति करे. उन्होंने बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन से उम्मीदवार चालकों की नियुक्ति चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पद पर नियमित स्थापना में कराने की मांग दोहरायी. इसके बाद आगामी 23 अगस्त को कर्मचारी महासंघ स्थल पर संगठन का जिला सम्मेलन किये जाने की सूचना दी गयी. इस मौके पर जिला महासंघ के जिला मंत्री राम कुमार झा, विजय कुमार सिन्हा, सुनील दास, अनिल कुमार झा, सीता राम पासवान, अजय मंडल, कुशेश्वर महतो, विपुल झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










