पंचायत सचिव से दस लाख कमीशन मांगी, केस

Updated at :04 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
पंचायत सचिव से दस लाख कमीशन मांगी, केस

प्रतिनिधि, विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण के पंचाायत सचिव अनिल कुमार वर्मा ने स्थानीय व्यवसायी दो सगे भाइयों पर योजनाओं में दस लाख रुपये कमीशन मांगे जाने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है़ कमीशन की रकम नहीं मिलने पर जान मारने की धमकी दिये जाने की जानकारी दी है़ पंचायत सचिव […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण के पंचाायत सचिव अनिल कुमार वर्मा ने स्थानीय व्यवसायी दो सगे भाइयों पर योजनाओं में दस लाख रुपये कमीशन मांगे जाने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है़ कमीशन की रकम नहीं मिलने पर जान मारने की धमकी दिये जाने की जानकारी दी है़ पंचायत सचिव श्री वर्मा का आरोप है कि सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में अभिकर्ता की हैसियत से बीते बुधवार को जब वे अपने मऊ धनेशपुर दक्षिण कार्यलय में कार्य निपटा रहे थे, तभी मऊ बाजार के सीमेंट, बालू, सरिया व गिटृी की दुकान में महावीर टे्रडर्स के मालिक नवीन कुमार सिंह एवं उसके भाई सचिन कुमार सिंह वहां आ धमके़ गाली-गलौज कर धक्का मुक्की करतक हुए कहा कि दस लाख रुपये कमीशन का दो़ नहीं तो जान मार देंगे़ तब इसकी जानकारी सचिव ने ब्लॉक पहुंच बीडीओ मो. नजीब अंसारी को दी़ श्री अंसारी के निर्देश पर नवीन कुमार सिंह एवं सचिन कुमार सिंह पर रंगदारी मांगे जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी. एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि इसे लेकर अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ है़ दूसरी ओर, सूत्रों की मानें तो आरोपितों ने अपनी पहुंच व पैरवी के दम पर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने से रोके रखा था़ तीन दिनों तक मामला समझोते की बाट जोहता रहा़ लेकिन पंचायत सचिव के अडिग होने पर ऐसा नहीं हो पाया. बुधवार की घटना पिछले तिथि में शनिवार को दर्ज की गयी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन