बुकिंग काउंटर के बाहर गिरा छत का सिलिंग

समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के सात नंबर बुकिंग काउंटर के बाहर शुक्रवार की शाम अचानक छत के सिलिंग गिर गया. इससे कुछ देर के लिये यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. बताया जाता है कि शुक्रवार को की शाम यात्री लाइन में खड़े होकर टिकट ले रहे थे कि अचानक सिलिंग गिरने लोग इधर उधर भागने लगे. […]
समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के सात नंबर बुकिंग काउंटर के बाहर शुक्रवार की शाम अचानक छत के सिलिंग गिर गया. इससे कुछ देर के लिये यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. बताया जाता है कि शुक्रवार को की शाम यात्री लाइन में खड़े होकर टिकट ले रहे थे कि अचानक सिलिंग गिरने लोग इधर उधर भागने लगे. इसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोट भी आयी है. जिन्हें उनके परिजन इलाज के लिये निजी अस्पताल में ले गये है. इधर रेल प्रशासन के आला अधिकारियों ने एसएस सतीशचंद्र श्रीवास्तव को सिलिंग ठीक कराने का आदेश दिया. आनन फानन में सिलिंग को अविलंब हटा लिया गया. पूछने पर डीसीएम वीरेन्द्र मोहन ने बताया कि सिलिंग का थोड़ा सा टुकड़ा गिर गया था जिसे जल्द हटा कर फिर से बुकिंग का काम शुरू कर दिया गया है. उन्होंने किसी के जख्मी होने से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










