शिक्षक शिक्षिका की लड़ाई से अजीज छात्रों ने की सड़क जाम

Updated at :03 Jul 2015 7:05 PM
विज्ञापन
शिक्षक शिक्षिका की लड़ाई से अजीज छात्रों ने की सड़क जाम

विभूतिपुर :शिक्षक शिक्षिकाओं की लड़ाई से अजीज छात्रों ने शुक्रवार को सिंघियाघाट पंचवटी चौक को जाम कर दिया. जिससे सिंघियाघाट, रोसड़ा, दलसिंहसराय, नरहन की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का तांता लग गया. लगभग चार घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा. इस बाबत मध्य विद्यालय सिंधियाघाट के छात्र मनोज कुमार, राज कुमार, प्रदीप, […]

विज्ञापन

विभूतिपुर :शिक्षक शिक्षिकाओं की लड़ाई से अजीज छात्रों ने शुक्रवार को सिंघियाघाट पंचवटी चौक को जाम कर दिया. जिससे सिंघियाघाट, रोसड़ा, दलसिंहसराय, नरहन की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का तांता लग गया. लगभग चार घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा.

इस बाबत मध्य विद्यालय सिंधियाघाट के छात्र मनोज कुमार, राज कुमार, प्रदीप, चंदन, नीतीश आदि ने बताया कि स्कूल में शिक्षक शिक्षिका आपस में खूब लड़ते है. जिससे पठन पाठन व्यवस्था पर असर पड़ता है. साथ ही विद्यालय में डेस्क बेंच की समस्या है. विगत कई सालों से छात्रों क ो स्कॉलरशिप की राशि नहीं दी गयी है. पढ़ायी की भी स्थिति बदतर है. बीडीओ देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया तब जाकर जाम समाप्त हुआ.

बाद में बीडीओ ने विद्यालय परिसर में बीइओ एन के सिंह नेे शिक्षक शिक्षिका के साथ बैठक की. जिसमें छात्रों को बताया गया कि अगस्त तक नये प्रभारी की तैनाती की जायेगी. साथ ही नया ढंग से वर्ग रुटीन भी बनाया गया. इसके बाद जल्द ही नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं के हस्तांतरण करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन