दो महीनों से बंद है बीओआइ का एटीएम

Updated at :03 Jul 2015 6:05 PM
विज्ञापन
दो महीनों से बंद है बीओआइ का एटीएम

मोरवा. कौवा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम विगत दो महीनों से खराब है. इसका सीधा असर बैंक में दिख रहा है. बैंक शाखा में पैसों के लिये मारामारी तो रहती ही है एटीएम खराब होने से यह परेशानी और बढ़ रही है. लोग बड़ी उम्मीद लेकर इस एटीएम तक पहुंचते हैं लेकिन एटीएम […]

विज्ञापन

मोरवा. कौवा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम विगत दो महीनों से खराब है. इसका सीधा असर बैंक में दिख रहा है. बैंक शाखा में पैसों के लिये मारामारी तो रहती ही है एटीएम खराब होने से यह परेशानी और बढ़ रही है. लोग बड़ी उम्मीद लेकर इस एटीएम तक पहुंचते हैं लेकिन एटीएम के गिरे शटर को देखकर भारी मन से वापस हो जा रहे हंै. कभी लिंक फेल तो कभी पैसों की कमी इस एटीएम की नियति बन चुकी है. लोग बताते हैं कि एक तो यह एटीएम ग्यारह बजे खुलता है और चार बजे ही बंद हो जाता है दूसरा विगत दो महीनों से वह सुविधा भी लोगों से छिन गया है. ऐसे में लोगों की परेशानी काफी बढ़ चली है. लेकिन उसकी सुनता कौन है. परेशान लोगों की नजरें बार बार बैंक शाखा के अधिकारियों की ओर उठ रही है ताकि वे इस दिशा में पहल कर जल्द से जल्द इस समस्या को दूर कराने में भागीदार बने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन