शव पहुंचते ही लहरगछिया में पसरा सन्नाटा

सिंघिया. थाना क्षेत्र के लहरगछिया गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र राज कुमार यादव का शव गांव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी़ मृतक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी़ राज कुमार की पत्नी की चीत्कार और दोनों लड़के की क्रंदन सुनकर लोग मर्माहत हो रहे थे़ बता दें […]
सिंघिया. थाना क्षेत्र के लहरगछिया गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र राज कुमार यादव का शव गांव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी़ मृतक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी़ राज कुमार की पत्नी की चीत्कार और दोनों लड़के की क्रंदन सुनकर लोग मर्माहत हो रहे थे़ बता दें कि विशनपुर चौक के निकट शनिवार को ऑटो व पिकअप वैन में सीधी टक्कर हो गयी थी. इसमें आठ लोग घायल हो गये थे. इलाज के दौरान दो की मौत हो गयी़ इसमें एक राज कुमार यादव भी शामिल था़ राज कुमार अपने पिता रामचन्द्र यादव एवं भाई राम शरण यादव के साथ कंपनी के सर्विस सेंटर से ऑटो का सर्विसिंग एवं गाड़ी टैक्स जमा कर वापस लौट रहा था कि यह विशनपुर चौक पर यह घटना घटित हो गयी. विद्यापतिनगर : जल संसाधन मंत्री व स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी ने जदयू नेता राम बहादुर सिंह की धर्मपत्नी के देहावसान पर परिवार को ढांढस बंधाया है. बताते चलें कि श्री सिंह की पत्नी उतमा देवी का निधन लंबी बीमारी के कारण हरपुर बोचहा स्थित आवास पर गत दिनों हो गया था. मंत्री श्री चौधरी शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर जदयू अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, राजद अध्यक्ष रामउद्गार महतो, प्रमुख राम प्रकाश महतो, पूर्व प्रमुख सोनेलाल राय, अखिलेश मल्लिक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










