वाम प्रत्याशी ने जनप्रतिनिधियों से साधा संपर्क

Updated at :27 Jun 2015 7:05 PM
विज्ञापन
वाम प्रत्याशी ने जनप्रतिनिधियों से साधा संपर्क

वोटरों को गोलबंद करने में जुटे प्रत्याशीमोहनपुर. प्रखंड क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है़ विभिन्न दलों के समर्थक अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोटरों को गोलबंद करने की कोशिश कर रहे हैं़ इसी क्रम में प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक जनसंवाद कार्यक्रम के द्वारा उत्तरी डुमरी के राम प्रसाद […]

विज्ञापन

वोटरों को गोलबंद करने में जुटे प्रत्याशीमोहनपुर. प्रखंड क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है़ विभिन्न दलों के समर्थक अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोटरों को गोलबंद करने की कोशिश कर रहे हैं़ इसी क्रम में प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक जनसंवाद कार्यक्रम के द्वारा उत्तरी डुमरी के राम प्रसाद राय के दरवाजे पर सीपीएम, सीपीआइ एवं माले के समर्थन प्राप्त उम्मीदवार नीलम देवी के पक्ष में प्रथम मत देने की अपील की. अध्यक्षता सीपीआइ के अंचल सचिव प्रेमकुमार राय ने की़ संचालन दशहरा के उप मुखिया रविरंजन ने किया़ वहीं मुख्य अतिथि मोहिउद्दीननगर के पूर्व माकपा प्रत्याशी मनोज कुमार सनील रहे़ बैठक को संबोधित करते हुए मनोज कुमार सुनील ने कहा कि जाति, धर्म से ऊपर उठ कर पंचायती राज को मजबूत करने एवं पंचायत में व्याप्त अफसरशाही के खिलाफ विधान परिषद में आवाज उठाने के लिए नीलम देवी को प्रथम मत देने की अपील की़ मौके पर डुमरी दक्षिणी के पूर्व मुखिया महेश राय, जय भगवान, बुंदेल दास, रामश्लोक दास, सुभाष राम, देवेन्द्र पासवान, राजेश कुमार, चितरंजन कुमार, बैजनाथ राय, सरोज कुमार, अनिल राय, रामप्रसाद राय सहित दजनों पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन