हर हाल में पूरा होगा धान का लक्ष्य : लोकनाथ

16 और 17 जून को होगा बीज वितरण समारेाहमोरवा. प्रखंड में धान की खेती के लिये मौसम अनुकूल है. विभाग लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत धान खेती तकनीकी ढंग से कराने के लिये प्रतिबद्घ है. उक्त बातें कही प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर ने. उन्होंने कहा कि सबों के सहयोग से धान की खेती के […]
16 और 17 जून को होगा बीज वितरण समारेाहमोरवा. प्रखंड में धान की खेती के लिये मौसम अनुकूल है. विभाग लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत धान खेती तकनीकी ढंग से कराने के लिये प्रतिबद्घ है. उक्त बातें कही प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर ने. उन्होंने कहा कि सबों के सहयोग से धान की खेती के लिये तैयारी शुरू कर दी गयी है. 16 और 17 जून को प्रखंड मुख्यालय मंे अनुदानित दरों पर धान बीज का वितरण किया जायेगा. किसानों को जीरो टिलेज एवं ट्रांसप्लांटर जैसे तकनीक से अधिक से अधिक क्षेत्रों में धान की फसल लगााने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है. श्रीविधि, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विकास योजना का लाभ किसान पहले भी ले चुके हैं. इसके रिजल्ट से किसान काफी प्रभावित हैं. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि चार हजार एकड़ में धान की खेती करने के लिये किसानों को हर मदद विभाग के द्वारा प्रदान किया जायेगा. किसान सलाहकार भी एक किसान है और हड़ताल के बावजूद किसानों को किसान सलाहकारों के अनुभव का लाभ मिलेगा. बीज वितरण के लिये डीलरों की नियुक्ति कर ली गयी है. दो नये किसान सलाहकारों ने प्रखंड में योगदान किया है. को-ऑर्डिनेटर के सहयोग से बीज वितरण समारोह को सफल बनाते हुए हरेक किसानों को लाभ पहुंचाने के लिये विभाग प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










