जाति-धर्म व पार्टी से ऊपर उठकर करें वोट

फोटो संख्या : 2 शाहपुर पटोरी. आसन्न विधान परिषद् चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को ले जिले के नेता राजीव रंजन की एक सभा पटोरी में आयोजित हुई. चंदन चौक के समीप आयोजित इस सभा की अध्यक्षता वाल्मिकी प्रसाद सिंह ने की. अरूण कुमार सिंह के संचालन में आयोजित इस सभा को संबोधित करते […]
फोटो संख्या : 2 शाहपुर पटोरी. आसन्न विधान परिषद् चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को ले जिले के नेता राजीव रंजन की एक सभा पटोरी में आयोजित हुई. चंदन चौक के समीप आयोजित इस सभा की अध्यक्षता वाल्मिकी प्रसाद सिंह ने की. अरूण कुमार सिंह के संचालन में आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि वे विधान परिषद् चुनाव में प्रत्याशी के रूप में लोगों के सामने आ रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जाति-धर्म और पार्टी से ऊपर उठकर वोट दें तभी एक स्वच्छ एवं समरस समाज की स्थापना हो सकेगी. उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज के चयनित प्रतिनिधि के वोट से विजयी होने वाले विधान परिषद् सदस्य निश्चित रूप से क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देंगे. उन्होंने याद कराया कि जनप्रतिनिधि न होते हुए भी उनके द्वारा जिले में कई रचनात्मक कार्य कराये गये हंै. इनमें कई ऐसे कार्य भी शामिल हंै जो अर्से से संभव नहीं हो सका था. अमित कुमार शर्मा द्वारा आयोजित इस सभा को सरायरंजन उपप्रमुख सीताराम राय, दिनेश प्रसाद चौधरी, मुखिया शिव कुमार चौधरी, ब्रह्मदेव चौधरी, सरपंच रामनरेश साह, पैक्स अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, अंजन चौधरी, रामबाबू सहनी, सचिन झा, रामबाबू शर्मा, लालबाबू सहनी, वार्ड सदस्य श्रीराम मिश्र, धनंजय कुमार, बचिया देवी, मंजू देवी, महासुंदरी देवी, सितिया देवी, बेदमा देवी, भागीरथ राय, मो़ मुस्तकीम, विनोद कुमार राय, शशि कुमार पासवान, भागीरथ दास, दिनेश पासवान आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










