जेइइ एडवांस की उत्तर कुंजी व कटअफ जारी

Updated at :14 Jun 2015 4:03 PM
विज्ञापन
जेइइ एडवांस की उत्तर कुंजी व कटअफ जारी

समस्तीपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) में प्रवेश के लिए होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेइइ) एडवांस ने पेपर 1 और पेपर 2 की उत्तर कुंजी के साथ साथ कटअफ अंक भी जारी कर दिया है़ इसके आधार पर छात्रों को आइआइटी में प्रवेश मिलेगा़ इस बार सामान्य कैटेगरी में 177 अंक से अधिक लाने वाले […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) में प्रवेश के लिए होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेइइ) एडवांस ने पेपर 1 और पेपर 2 की उत्तर कुंजी के साथ साथ कटअफ अंक भी जारी कर दिया है़ इसके आधार पर छात्रों को आइआइटी में प्रवेश मिलेगा़ इस बार सामान्य कैटेगरी में 177 अंक से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों को ही आइआइटी रैंक देगा़ इसके लिए आइआइटी ने कैटेगरी आधारित रैंक वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है़ जेइइ (एडवांस), पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कठिन होने के साथ ही पेपर का कुल स्कोर अधिक रहा़ गुरुकुल के गुरु मिनेष बताते हैं कि पिछले वर्ष 360 अंकों पर कटअफ 157 था और इस वर्ष 504 अंक पर कटअफ 177 जारी किया गया है़ इस वर्ष चार नए आइआइटी के साथ कुल 20 आइआइटी में 10365 सीट पर प्रवेश प्रक्रिया होगी़ आइआइटी में एडमिशन के लिए हुए जेइइ एडवांस में उम्मीदवारों की उत्तर कुंजी भी आइआइटी मुंबई ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है़ उम्मीदवार उत्तर कुंजी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जेइइएडीवी15 डट आइआइटीबी डट एसी डट इन से डाउनलोड कर सकते हैं़ एडवांस का परिणाम 18 को आयेगा.कटअफ अंक कैटेगरी वाइजजनरल 177ओबीसी 159एससी 89एसटी 89

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन