रोमा भारती के नाम पर लगी मुहर, बनीं महागंठबंधन की उम्मीदवार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 9:49 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : जदयू, राजद, कांग्रेस व एनसीपी की महागंठबंधन की ओर से विधान पार्षद चुनाव के लिये रोमा भारती के नाम पर मुहर लग गयी है. स्थानीय लोहिया आश्रम में महागंठबंधन की बैठक आहूत की गयी. अध्यक्षता जदयू की जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी व राजद के रामाश्रय सहनी ने संयुक्त रूप से की. संचालन कांग्रेस के […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : जदयू, राजद, कांग्रेस व एनसीपी की महागंठबंधन की ओर से विधान पार्षद चुनाव के लिये रोमा भारती के नाम पर मुहर लग गयी है. स्थानीय लोहिया आश्रम में महागंठबंधन की बैठक आहूत की गयी.
अध्यक्षता जदयू की जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी व राजद के रामाश्रय सहनी ने संयुक्त रूप से की. संचालन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने किया. इसमें परिषद् चुनाव में सर्वसम्मति से रोमा भारती के नाम पर सदस्यों ने हामी भरी.
साथ ही उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने के लिये जिला में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. प्रखंड में इसके लिये छह सदस्यीय कमेटी बनायी गयी. संबोधित करते हुए सदस्यों ने कहा कि विधान परिषद् व विधान सभा की सभी सीटें गंठबंधन की झोली में जायेंगे. भाजपा को खाता भी नहीं खुल सकेगा. उसकी हालत दिल्ली चुनाव से भी खराब होगी.
बिहार के विकास में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की सरकार बन सकेगी. इसके लिये लालू प्रसाद, राहुल गांधी, शरद पवार, मुलायम सिंह के हाथों को मजबूत किया जायेगा.धन्यवाद ज्ञापन एनसीपी के जिलाध्यक्ष अमरेश कुशवाहा ने दिया. मौके पर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, आलोक मेहता, महेश्वर हजारी, रामबालक सिंह, मंजू कुमारी, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, दूर्गा प्रसाद सिंह, राज कु मार राय, अजय कुमार बुल्गानीन, राम लखन महतो, राम चंद्र राय, रोमा भारती, अनिता राम, विश्वनाथ साह, राम बालक पासवान, फैजुर रहमान फैज, शारिक रहमान लवली, एख्लाकुर रहमान सिद्दीकी, रघुवर राय, जितेंद्र सिंह चंदेल, चंद्रिका सिंह, अरमान शादरी, मुराद, सत्यनारायण राय, छेदी लाल भरतिया, दिलीप राय, लाल बहादुर पंडित, अनिता राय, राम विनोद पासवान, अनिल सिंह बाबा, अरविंद ज्योति आदि शामिल थे.
रालोसपा के मीडिया प्रभारी शिबेंद्र कुमार सोनू ने एनडीए गंठबंधन की विधान परिषद के उम्मीदवार हरि नारायण चौधरी को बनाने पर हर्ष व्यक्त किया है. हर्ष व्यक्त करने वालों में अनंत कुशवाहा, राम करण चौधरी, लोजपा के पप्पू यादव, सुजीत कुमार, नवीन कुमार सिंह आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन