पूर्व जिप अध्यक्ष की पत्नी ने भरा परचा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 9:48 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : विधान परिषद के निकाय चुनाव के लिये चल रहे नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रो. शील कुमार राय की पत्नी श्वेता यादव ने जनाधिकार मंच की ओर से नामांकन का पर्चा दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एम रामचंद्रुडू ने नामजदगी के परचे को स्वीकार किया. नामांकन दाखिल […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : विधान परिषद के निकाय चुनाव के लिये चल रहे नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रो. शील कुमार राय की पत्नी श्वेता यादव ने जनाधिकार मंच की ओर से नामांकन का पर्चा दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एम रामचंद्रुडू ने नामजदगी के परचे को स्वीकार किया.
नामांकन दाखिल करने के पश्चात श्रीमती यादव को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया. इस अवसर पर प्रो. शील कुमार राय, पूर्व विधायक अशोक कुमार वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे. बता दें कि श्वेता यादव शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने पहुंची थी लेकिन समय सीमा समाप्त होने के कारण उनका नामांकन नहीं दाखिल हो सका था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन