मॉनसून की पहली बारिश से जगी बेहतर खरीफ उत्पादन की आस

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 8:04 PM

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. शुक्रवार की देर शाम मॉनसून की पहली बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों को प्रचंड गरमी की तपिश से राहत दिलायी. अपितु बेहतर खरीफ उत्पादन की आस जगा दी है ़ बारिश से पूर्व आकाश की ओर टकटकी नजर से देखन वाले किसानांे के कुम्भलाये चेहरे अब खिलते नजर आ रहे हैं.़ कृषि विभाग […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. शुक्रवार की देर शाम मॉनसून की पहली बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों को प्रचंड गरमी की तपिश से राहत दिलायी. अपितु बेहतर खरीफ उत्पादन की आस जगा दी है ़ बारिश से पूर्व आकाश की ओर टकटकी नजर से देखन वाले किसानांे के कुम्भलाये चेहरे अब खिलते नजर आ रहे हैं.़ कृषि विभाग ने इस बार प्रखंड क्षेत्र में धान आच्छादन के लिए 3200 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए रविवार से ही अनुदानित दर पर किसानों को बीज मुहैया भी होने लगेंगे. मौसम विभाग के भविष्यवाणी के अनुसार इस वर्ष सामान्य बारिश के आसार नजर आ रहे हैं परन्तु जिस कदर मॉनसून ने दस्तक दी है और झमाझम बारिश हुई है प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने खरीफ उत्पादन के लिए अपने कार्य योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने के लिए मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है. प्रखंड क्षेत्र के कई क्षेत्रों में बारिश के बाद किसानों ने मक्का, जनेर, अरहर आदि फसलों की बुआई प्रारंभ कर दी है. वहीं धान के बिचड़े गिराने के लिए पौधशाला की तैयारी भी कई क्षेत्रों में देखी जा रही है. प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर किसान खेतीबाड़ी के लिए निजी नलकूप या वर्षा पर आधारित खेती करने के लिए मजबूर है. गौरतलब है कि प्रखंड क्षेत्र के सभी राजकीय नलकूप जबकि बंद पड़े हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन