किसानों के बीच बंटी खरीफ बीज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 8:04 PM
दलसिंहसराय. प्रखंड स्थ्ति ई किसान भवन पर शनिवार को किसानों के बीच खरीफ बीज का वितरण किया गया़ प्रभारी बीएओ पंकज कुमार के नेतृत्व में खरीफ बीज वितरण कार्यक्रम के तहत बीज वितरण शुरु हुआ़ इसमें प्रति किसान छह किलोग्राम के हिसाब से संकर धान, संकर मक्का, श्रीविधि व जीरो टीलेज विधि के तहत बीज […]
दलसिंहसराय. प्रखंड स्थ्ति ई किसान भवन पर शनिवार को किसानों के बीच खरीफ बीज का वितरण किया गया़ प्रभारी बीएओ पंकज कुमार के नेतृत्व में खरीफ बीज वितरण कार्यक्रम के तहत बीज वितरण शुरु हुआ़ इसमें प्रति किसान छह किलोग्राम के हिसाब से संकर धान, संकर मक्का, श्रीविधि व जीरो टीलेज विधि के तहत बीज वितरण किया गया़ बीएओ ने बताया कि पूरे प्रखंड में खरीफ फसल का लक्ष्य संकर धान के लिये 2450 एकड़, श्रीविधि से 320 एकड़, मक्का व दलहन अर्न्तवर्ती फसल प्रत्यक्षण के लिये 20 एकड़,तनावरोधी धान प्रभेद के लिये 235 एकड़, जीरो टीलेज से 40 एकड़ व फसल पद्घति आधारित मक्का प्रत्यक्षण के लिये 9 एकड़ का लक्ष्य रखा गया है़ आगे कहा कि कैंप रविवार को भी रहेगी मगर लक्ष्य पूर्ति तक कार्यक्रम चलता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










