दुल्हा ने दिखाया नखरा तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 8:04 PM

विज्ञापन

धोती पहनने से दुल्हे ने किया था मना पुलिस हस्तक्षेप व सामाजिक सुलह से मामला सलटादलसिंहसराय. शादी के लिये दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा. वरमाला हुई फिर शादी की रस्में शुरू हो गयी. इसी बीच रस्म के मुताबिक दूल्हे को धोती पहनने को दिया गया तो वह अड़ गया और धोती पहनने से […]

विज्ञापन

धोती पहनने से दुल्हे ने किया था मना पुलिस हस्तक्षेप व सामाजिक सुलह से मामला सलटादलसिंहसराय. शादी के लिये दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा. वरमाला हुई फिर शादी की रस्में शुरू हो गयी. इसी बीच रस्म के मुताबिक दूल्हे को धोती पहनने को दिया गया तो वह अड़ गया और धोती पहनने से मना कर दिया. दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को समझा ही रहे थे कि दूल्हे ने अचानक उनलोगों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी़ बात बढ़ने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में झगड़ने लगे. दुल्हन को यह सब नागवार लगा और उसने शादी से इनकार कर दिया़ घटना शहर के जायजपट्टी मुहल्ले में शुक्रवार की रात घटी़ समस्तीपुर के मुसापुर गांव से राम विलास दास अपने बेटे वीरेन्द्र की बरात लेकर जुगेश्वर राम के घर पहुंचे थे़ घटना के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने रात भर बरात के साथ दूल्हे व उसके परिजनों को रोके रखा़ साथ ही दुल्हन पक्ष के दिये रुपये व खर्च की राशि मांग की जाने लगी़ इसी बीच दूल्हे पक्ष के लोगों ने थाने की पुलिस को सूचना दे दी़ तब थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने पुलिस बल को मौके पर भेजा़ साथ ही दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलवाया व दोनों पक्षों से जानकारी लेते हुए समझाया़ फिर स्वयं भी नपं चेयरमैन सुशील कुमार सुरेका के साथ घटनास्थल पहुंचे़ जहां दोनों पक्षों के बीच पुलिस हस्तक्षेप व सामाजिक सुलह के बाद दोनों पक्ष राजी हुए और दूसरे दिन शनिवार की दोपहर दुल्हन को मनाने के बाद दूल्हे ने उसकी मांग में सिन्दूर भरा फिर दुल्हन अपने ससुराल गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन