भुगतान नहीं होने पर छिड़काव का करेंगे बहिष्कार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 7:04 PM
डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने बैठक में लिया निर्णयवर्ष 13 से बकाया है दैनिक मजदूरीसमस्तीपुर. डीडीटी छिड़काव कर्मचारी संघ (गोपगुट) जिला शाखा की आपात बैठक शनिवार को संघ कार्यालय पर हुई. अध्यक्षता महेश राय ने की. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक वर्ष 2013 का बकाया दैनिक मजदूरी का भुगतान जिला मलेरिया पदाधिकारी […]
डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने बैठक में लिया निर्णयवर्ष 13 से बकाया है दैनिक मजदूरीसमस्तीपुर. डीडीटी छिड़काव कर्मचारी संघ (गोपगुट) जिला शाखा की आपात बैठक शनिवार को संघ कार्यालय पर हुई. अध्यक्षता महेश राय ने की. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक वर्ष 2013 का बकाया दैनिक मजदूरी का भुगतान जिला मलेरिया पदाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा नहीं किया जाता है. तब तक डीडीटी छिड़काव कार्य पूरे जिला में बाधित रहेगा. इसी कड़ी में बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने निर्णय लिया कि आगामी 15 जून से शुरू होने वाला डीडीटी छिड़काव कार्य बंद किया जाये. इस अवसर पर संघ के सचिव गुरुशरण सहनी, रवींद्र कुमार ठाकुर, बैजू राय, राजेंद्र महतो, सीताराम राय, प्रेम कुमार साह, ललन कुमार लाभ, रमेश प्रसाद यादव, अशोक सिंह, नंद मोहन ठाकुर, राम स्वार्थ मंडल, प्रमोद कुमार जोशी, चंद्रभूषण मिश्र समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










