सेंट्रल बैंक का लिंक प्राय: रहता है फेल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 5:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8ग्राहकों ने गेट बंद कर किया हंगामाप्रतिनिधि, वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के रोहुआ स्थित सेंट्रल बैंक का लिंक प्राय: फेल ही रहता है. खासकर शनिवार व रविवार को. लोग सारा दिन बैंक में बैठे रहते हैं फिर वापस लौट जाते हैं. इधर यहां यह आलम है कि पिछले पन्द्रह दिनों में तीन दिन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8ग्राहकों ने गेट बंद कर किया हंगामाप्रतिनिधि, वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के रोहुआ स्थित सेंट्रल बैंक का लिंक प्राय: फेल ही रहता है. खासकर शनिवार व रविवार को. लोग सारा दिन बैंक में बैठे रहते हैं फिर वापस लौट जाते हैं. इधर यहां यह आलम है कि पिछले पन्द्रह दिनों में तीन दिन ही लिंक रहने के कारण यहां काम हो पाया है. बैंक की स्थिति यह बन गयी है कि अगर किसी खाताधारक को पैसे की आवश्यकता रहती है तो एक हफ्ता पूर्व से ही बैंक का चक्कर लगाते रहते हैं. कई बार तो हफ्ते भर भी लिंक खराब रह जाता है. ज्ञात हो कि इस बैंक से प्राय: यहां के व्यवसायी तथा किसान जुड़े हैं. अभी उनके कार्यों का समय चल रहा है व उन्हें पैसे की आवश्यकता पड़ती रहती है, वहीं बैंक आने पर सबों को बैरंग वापस होना पड़ता है. इस संबंध में यहां कार्यरत कर्मी का बताना है कि इसकी शिकायत बराबर प्रधान शाखा से की जाती है परंतु इसमें सुधार नहीं हो पा रहा है. वारिसनगर प्रखंड के बीएसएनएल एक्सचेंज में कार्यरत लाइन मैन से मोबाइल पर संपर्क किया गया है, परंतु अब तक नतीजा सिफर निकला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन