124 फरजी नियोजित शिक्षक चिह्न्ति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2015 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के सख्त निर्देश के बाद जिले में जब नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच गहनतापूर्वक शुरू की गयी तो फर्जीवाड़ा का खुलासा परत दर परत होने लगा. अधिकांश अभ्यर्थियों के टीइटी प्रमाण पत्र अवैध पाये गये. वहीं मोरवा में सीटेट व बीटेट के प्रमाणपत्र […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के सख्त निर्देश के बाद जिले में जब नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच गहनतापूर्वक शुरू की गयी तो फर्जीवाड़ा का खुलासा परत दर परत होने लगा. अधिकांश अभ्यर्थियों के टीइटी प्रमाण पत्र अवैध पाये गये. वहीं मोरवा में सीटेट व बीटेट के प्रमाणपत्र भी फर्जी पाये गये.
नियोजन इकाई ने चिह्न्ति फर्जी शिक्षकों की सूची बनाते हुए बीडीओ को कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया है. मोरवा प्रखंड में प्रखंड शिक्षक (1 से 5) के तहत 38 व प्रखंड शिक्षक (6 से 8) के तहत 15 फर्जी पाये गये. इन अभ्यर्थियों के द्वारा दिये गये प्रमाण पत्रों की जांच की गयी तो बीटेट व सीटेट की प्रति फर्जी पायी गयी. इधर, समस्तीपुर प्रखंड में प्रखंड शिक्षक (1 से 5) के तहत 69 व प्रखंड शिक्षक (6 से 8) के तहत 2 फर्जी पाये गये.
जिला शिक्षा पदाधिकारी बीके ओझा ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षकों की जांच सभी नियोजन इकाई के द्वारा की जा रही है. इनके संख्या में और भी बढोत्तरी होने की संभावना उन्होंने व्यक्त की है. अब देखना है कि चिहिंत फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई की पहल विभाग के द्वारा की जाती है या टालमटोल की नीति अपनायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










