/ू/रफसल क्षति का आकलन करें : डीएम

Published at :31 Mar 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
/ू/रफसल क्षति का आकलन करें : डीएम

/रफोटो संख्या : 26 समस्तीपुर, प्रतिनिधि : समाहरणालय के सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक करते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडु ने सभी कृषि पदाधिकारियों को आंधी के साथ आये बारिश के कारण खेतों में लगे फसलों की क्षति का आकलन सही से करने का निर्देश दिया है. ताकि किसानों को होने वाले क्षति का […]

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 26 समस्तीपुर, प्रतिनिधि : समाहरणालय के सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक करते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडु ने सभी कृषि पदाधिकारियों को आंधी के साथ आये बारिश के कारण खेतों में लगे फसलों की क्षति का आकलन सही से करने का निर्देश दिया है. ताकि किसानों को होने वाले क्षति का आकलन कर मुख्यालय को अवगत कराया जा सके. डीएओ ने बताया कि बारिश के कारण जिले में 5 से 10 फीसदी फसलों की क्षति हुई है. सभी फसलों की कटनी 20 अप्रैल तक पूरा कर लेने की अपील किसानों से की गयी है. इस क्रम में रबी फसल गेहूं के कटनी से संबंधित प्रतिवेदन बीएओ को देने का निर्देश दिया गया है. इधर, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण में पांच अस्पतालों क्र मश: सदर अस्पताल समस्तीपुर, अनुमंडल अस्पताल रोसड़ा, दलसिंहसराय, पटोरी व रेफरल अस्पताल ताजपुर को सूचीबद्घ किया गया है. जहां बीपीएल लाभुक स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सकते हंै. डीएम ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को योजना का लाभ बीपीएल परिवारों को देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन