भंडारे के साथ श्याम महोत्सव का हुआ समापन

फोटो संख्या : 23 व 24समस्तीपुर, प्रतिनिधि . स्थानीय श्रीखाटू श्याम बिहारी मंदिर परिसर में मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया. इसके साथ ही विगत तीन दिनों से जारी 48 वां श्रीश्याम महोत्सव संपन्न हो गया. इससे पूर्व आयोजन के अंतिम दिन भव्य भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ. कोलकाता और बनारस से पहुंचे कलाकारों […]
फोटो संख्या : 23 व 24समस्तीपुर, प्रतिनिधि . स्थानीय श्रीखाटू श्याम बिहारी मंदिर परिसर में मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया. इसके साथ ही विगत तीन दिनों से जारी 48 वां श्रीश्याम महोत्सव संपन्न हो गया. इससे पूर्व आयोजन के अंतिम दिन भव्य भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ. कोलकाता और बनारस से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ कर एक भक्तिपूर्ण गीत संगीत की प्रस्तुति कर माहौल को श्याम रंग में डुबो दिया. सुर और ताल के संगम पर श्रद्धालु दर्शकों ने भी जमकर ढुमके लगाये. कलाकारों ने भाव नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोह लिया. बीच बीच में श्रीश्याम के गुणों की अमृत वर्षा भी होती रही. फूलों की होली प्रस्तुत कर भक्तों का भरपूर मनोरंजन किया गया. आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह था. लोगों ने इसमें पूरी भक्ति से अपनी भागीदारी निभाते हुए सुख, शांति व वैभव की आकांक्षा ईश्वर से की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










