प्रशासन मौन : 44 वें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह

समस्तीपुर, प्रतिनिधि . शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान व एसीपी सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा 44 वें दिन मंगलवार को भी डीपीओ स्थापना कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह जारी रहा. मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने डीपीओ स्थापना की निष्क्रियता के […]
समस्तीपुर, प्रतिनिधि . शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान व एसीपी सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा 44 वें दिन मंगलवार को भी डीपीओ स्थापना कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह जारी रहा. मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने डीपीओ स्थापना की निष्क्रियता के एवं संदिग्ध कार्याकलाप की जांच विभाग के प्रधान सचिव से कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि मांगों की पूर्त्ति में और शिथिलता बर्दास्त नहीं की जायेगी. सभा की अध्यक्षता करते हुए परमेश्वर प्रसाद महतो ने की. मौके पर परमेश्वर प्रसाद महतो, जिला मंत्री शिवचंद्र राम, चंदेश्वर ठाकुर, बनुएलाल पोद्दार, राम प्रसाद महतो, योगेंद्र बैठा, विद्यानंद झा, राम सागर महतो, राम सेवक चौधरी, फूल मोहम्मद, विश्वनाथ सिंह चंडीश, त्रिपुरारी शरण सिंह, देवनंदन ठाकुर, अली करीम, विष्णुदेव मिश्र, राम खेलावन ठाकुर आदि ने भी सभा को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










