स्कूलों में तालाबंदी कर ट्रैफिक रोकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर पटना में जारी अनशन के समर्थन में नियोजित शिक्षकों ने सोमवार को स्कूलों में तालाबंदी कर कार्य का बहिष्कार किया. साथ ही जगह जगह ट्रैफिक जाम कर यातायात को बाधित किया. इसके कारण लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शिक्षकों से […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर पटना में जारी अनशन के समर्थन में नियोजित शिक्षकों ने सोमवार को स्कूलों में तालाबंदी कर कार्य का बहिष्कार किया. साथ ही जगह जगह ट्रैफिक जाम कर यातायात को बाधित किया. इसके कारण लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शिक्षकों से उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. समस्तीपुर प्रखंड के शिक्षकों ने ओवर ब्रिज जाम कर यातायात ठप किया. मौके पर शंभू कुमार सुमन, हरिमोहन चौधरी, मनोरंजन कंठ आदि थे.
वारिसनगर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय चौक पर शिक्षकों ने सक जाम कर दिया व सड़क पर बैठ कर सभा संचालन शुरू कर दिया. इसका नेतृत्व नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ कुमार, सचिव संजय कुमार झा तथा कोषाध्यक्ष योगेन्द्र साफी ने किया. सभा का संचालन चन्दभूषण ठाकुर ने किया.
शिवाजीनगर : शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर सड़क जाम किया. मौके पर नंद किशोर यादव, पारसनाथ महाराज, रामरत्न साह, पंकज कुमार, रामाशीष मिश्र आदि थे.
मोहनपुर : शिक्षकों ने बिनगामा चौक के महनार मोहीउद्दीन नगर मुख्य मार्ग पर यातायात रोका. मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव आर्य, संजीत कुमार, ब्रजेष नारायण यादव, राजू कुमार दास आदि थे.
सिंघिया : शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया. मौके पर राकेश कुमार सिंह, अनिल यादव आदि थे. मोहिउद्दीननगर : शिक्षकों ने मदुदाबाद चौक पर सड़क जाम किया. मौके पर सरोज सहनी, की अध्यक्षता में जाम स्थल पर सभा की़ संचालन राकेश कुमार ने किया़ वक्ताओं ने कहा की हठधर्मिता की नीति का परित्याग कर सरकार को आंदोलनकारी शिक्षको से सम्मानजनक समझौता की विजय कुमार, प्रिंस कुमार जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार आर्य आदि ने सभा को संबोधित किया.
कल्याणपुर: शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया. मौके पर जय किशोर राय, राजीव कुमार आदि थे.हसनपुर : नियोजित शिक्षकों ने शंभु प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, नील कमल राय आदि के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया.
विद्यापतिनगर : एबीवीपी व नियोजित शिक्षक संघ ने दलसिंहसराय में एनएच 31 को जाम कर सभा आयोजित की़ अध्यक्षता उपेंद्र कुमार निराला ने की़ उजियारपुर : शिक्षकों ने विद्यालयों में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया. मौके पर गणोश कुमार, संजय सुमन, रंजीत प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह आदि थे.
बिथान : नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यख अशोक कुमार जीवन के नेतृत्व में शिक्षकों ने थाना चौक के निकट यातायात जाम किया. मौके पर तेज नारायण कुंवर, विश्वनाथ यादव, शबाना खातून आदि थे.
शाहपुर पटोरी : समान काम के बदले समान वेतन के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठी चार्ज किया गया. इसके विरुद्ध बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नियोजित शिक्षकों के द्वारा पटोरी में बाजार बंद एवं सिनेमा चौक के समीप सड़क जाम किया गया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षक मौजूद थे. शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे लगाये व पटना में शिक्षकों पर किये गये लाठी चार्ज का विरोध करते हुए कहा कि वेतनमान की मांग पूरी होने तक चरणबद्घ आंदोलन जारी रहेगा.
ताजपुर : राज्यस्तरीय संघ के आह्वान समान काम के बदले समान वेतन एवं अनशनरत शिक्षकों के बिगड़ते हालत को ले प्रखंड के सभी शिक्षकों ने प्रखंड अध्यक्ष मो़ शब्बीर आलम के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी स्कूलों में तालाबंदी कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. शिक्षकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेंगे. कार्यक्रम में प्रखंड सचिव अशोक पासवान, अनिल कुमार पांडेय, मुजफ्फर आलम, जेपी मल्लिक, राजेश कुमार पांडेय, रामसागर महतो आदि शामिल थे.
विभूतिपुर : शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में स्कूल में तालाबंदी कर बीआरसी पर प्रदर्शन किया. मौके पर राजा राम महतो, नंद किशोर प्रसाद आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










