बारिश के कारण प्रभात खबर टी 20 का सेमीफाइनल मैच रद्द

बारिश के कारण प्रभात खबर टी 20 का सेमीफाइनल मैच रद्द/रफोटो संख्या : 16, 17 व 18कैप्सन : मैदान में शॉट लगाते मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी, मैच का आनंद उठाते दर्शक व आउट होने के बाद निराश होकर लौटते मुजफ्फरपुर टीम के खिलाड़ीसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : प्रभात खबर द्वारा आयोजित टी 20 मैच सोमवार को स्थानीय पटेल […]
बारिश के कारण प्रभात खबर टी 20 का सेमीफाइनल मैच रद्द/रफोटो संख्या : 16, 17 व 18कैप्सन : मैदान में शॉट लगाते मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी, मैच का आनंद उठाते दर्शक व आउट होने के बाद निराश होकर लौटते मुजफ्फरपुर टीम के खिलाड़ीसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : प्रभात खबर द्वारा आयोजित टी 20 मैच सोमवार को स्थानीय पटेल मैदान में समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर टीम के बीच खेला गया. तेज बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया. अब दोनों टीमों के बीच समस्तीपुर पटेल मैदान में ही आगामी 2 अप्रैल को फिर से मैच खेला जायेगा. इससे पूर्व टास जीत कर मुजफ्फरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर मुजफ्फरपुर की टीम के खिलाडि़यों ने समस्तीपुर के समक्ष 138 रनों का लक्ष्य रखा. इसी बीच आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गयी. जिससे मैच को रोकना पड़ा. करीब दो घंटे तक इंतजार के बाद अंपायर मुजफ्फरपुर के राजीव कुमार व मोतिहारी वेदप्रकाश ने मैच रद्द होने की घोषणा कर दी. मौके पर ही 2 अप्रैल को फिर से सेमीफाइलन मैच के आयोजन की जानकारी दी गयी. बता दें कि टी 20 के पहले सेमीफाइनल में गया ने बक्सर को हरा कर फाइनल में अपनी जगह पहले से सुरक्षित कर रखी है. 2 अप्रैल को विजयी होने वाली टीम उत्तर बिहार से फाइनल में प्रवेश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










