विकलांगों के बीच बकरी वितरण

Published at :25 Mar 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
विकलांगों के बीच बकरी वितरण

हसनपुर. प्रखंड के औरा पंचायत के रामनगर मे पंचायत के चिह्नित 35 विधवा व विकलांगो के बीच स्वयंसेवी संस्था द्वारा बकरी का वितरण करवाया गया. वितरण बीडीओ प्रेम कुमार यादव व मुखिया रामकिशोर राय ने किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री यादव ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था समाज व […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के औरा पंचायत के रामनगर मे पंचायत के चिह्नित 35 विधवा व विकलांगो के बीच स्वयंसेवी संस्था द्वारा बकरी का वितरण करवाया गया. वितरण बीडीओ प्रेम कुमार यादव व मुखिया रामकिशोर राय ने किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री यादव ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था समाज व सरकार के बीच कड़ी का काम करता है, जो सरकार के कई योजनाओं से समाज के लोगों को अवगत कराता है. वही पीसी हाई स्कूल पटसा के निदेशक रामकिशोर राय ने बताया कि समाज के वंचित लोगों के लिए किसी स्वयंसेवी संस्था द्वारा किया जानेवाला यह कार्य सराहनीय है, जिससे वंचित लोगों को विकास के अवसर देता है. मौके पर सरपंच मुरारी झा, जगन्नाथ झा, गोपाल पासवान, राम विलाश यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन