आरएसबी के छात्र ओम को मिला प्रथम स्थान

Updated:
विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 3 समस्तीपुर. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में आरएसबी इंटर विद्यालय के 11 वीं के छात्र ओम आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ जिले को भी गौरवान्वित किया है. विद्यालय के शिक्षक सह […]

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 3 समस्तीपुर. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में आरएसबी इंटर विद्यालय के 11 वीं के छात्र ओम आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ जिले को भी गौरवान्वित किया है. विद्यालय के शिक्षक सह मार्गदर्शक निलय कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय वक्तृत्व प्रतियोगिता में भी ओम आर्य को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है. बढते बिहार में विज्ञान एवं तकनीक की भूमिका विषय पर प्रतिभागी ओम आर्य ने सर्वप्रथम जिले फिर प्रमंडल में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर चयनित किये गये थे. इस प्रतियोगिता में नौ प्रमंडल के नौ प्रतिभागियों के बीच कार्यक्रम संपन्न कराया गया था. जानकारी के अनुसार उक्त छात्र ने इससे पूर्व भी विज्ञान के कई प्रतियोगिता में जिले का मान बढाया था. छात्र के इस सफलता पर डीइओ बीके ओझा, डीपीओ माध्यमिक कुमार संध्या, पीओ विनय कुमार, प्राचार्य डा. अनिता रानी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी है. इनबॉक्सशौक ने पैदा किया गायिकी की जुनून फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. अपने सुर व जोशीले अंदाज से गायिकी का सपना देखने वाले शहर के यशवर्द्धन (22) धीरे धीरे अपने मुकाम की ओर बढता जा रहा है. जिला परिषद कार्यालय में अभियंता के पद पर तैनात अरविंद कुमार के पुत्र ने शैक्षणिक योग्यता के साथ साथ स्वर क ा जादू बिखेरने में भी कुछ हद तक कामयाबी पा ली है. शहर के चीनी मिल परिसर स्थित अपोलो डेंटल में डा. ज्ञानेंद्र की उपस्थिति में यशवर्द्धन के पिता का कहना है कि उसने अपने शौक को जुनून में परिवर्तित कर गायिकी के क्षेत्र में अपने आप को स्थापित करने का मन बना लिया है. बताते चलें कि 2013 में सक्सेस इंडिया के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यशवर्द्धन रनरअप रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन