रसोइ गैस का पाइप फटने से तीन झुलसे

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 2खाना बनाने के दौरान हुई घटना आग बुझाने के क्रम में पति-पत्नी हुए जख्मीबिथान. स्थानीय बाजार स्थित राजेंद्र मुखिया के घर खाना बनाने के दौरान शनिवार की दोपहर रसोइ गैस का पाइप फट गया. इससे तीन लोग झुलस गये. गंभीर अवस्था में जख्मियों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2खाना बनाने के दौरान हुई घटना आग बुझाने के क्रम में पति-पत्नी हुए जख्मीबिथान. स्थानीय बाजार स्थित राजेंद्र मुखिया के घर खाना बनाने के दौरान शनिवार की दोपहर रसोइ गैस का पाइप फट गया. इससे तीन लोग झुलस गये. गंभीर अवस्था में जख्मियों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. बुरी तरह से झुलसे राजेंद्र मुखिया और उसकी पत्नी सीता देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जबकि इसके बारह वर्षीय पुत्र वीरो कुमार की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति ही राजेंद्र मुखिया की पत्नी रसोई में खाना बना रही थी. अचानक रसोई गैस का पाइप जोरदार आवाज के साथ फट गया. जब तक महिला कुछ समझ पाती आग ने विकराल रुप धारण कर दिया. घटना को देख कर उसका पति राजेंद्र खुद आग बुझाने पहुंचा. इसमें वह भी बुरी तरह झुलस गया. पास में खड़े बेटे को पति-पत्नी ने किसी तरह धक्के मार कर बाहर कर दिया. बावजूद वह हल्का झुलस गया. स्थानीय लोगों ने तीनों को उपचार के लिए निजी क्लिनिक में दाखिल करा दिया. चिकित्सकों का कहना है कि पति-पत्नी 50 फीसदी से अधिक जल चुके हैं. इसके कारण दोनों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. बेहतर चिकित्सा के लिए उसे रेफर कर दिया गया है. बच्चे की स्थिति अब सामान्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन