वारिसनगर के चौकीदार जायेंगे सामूहिक हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

होली में वेतन नहीं मिलने पर लिया है निर्णयवारिसनगर. वारिसनगर अंचल में में कार्यरत सभी चौकीदार आगामी तीन मार्च से सामूहिक हड़ताल पर जायेंगे. इस संबंध में जानकारी दफादार चौकीदार संघ के अंचल अध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार सोनू ने देते हुए बताया है कि होली जैसे महान पर्व में आवंटन रहने के बावजूद सबों को वेतन […]

विज्ञापन

होली में वेतन नहीं मिलने पर लिया है निर्णयवारिसनगर. वारिसनगर अंचल में में कार्यरत सभी चौकीदार आगामी तीन मार्च से सामूहिक हड़ताल पर जायेंगे. इस संबंध में जानकारी दफादार चौकीदार संघ के अंचल अध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार सोनू ने देते हुए बताया है कि होली जैसे महान पर्व में आवंटन रहने के बावजूद सबों को वेतन से महरूम कर दिया गया है . इनका बताना है कि आवंटन रहने के बावजूद कुछ चौकीदार का बकाया वेतन व वेतन कटौती निकालने में राशि को समाप्त कर दिया गया . जबकि फरवरी 2014 तथा जनवरी व फरवरी 2015 का वेतन सभी चौकीदार का बकाया है. होली जैसे महान पर्व को फीका करने के साजिश पर सभी चौकीदारों ने बैठक कर दो मार्च तक वेतन नहीं मिलने पर तीन मार्च से सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारियों को दे दी गयी है. इधर, वारिसनगर अंचल में कार्यरत बीमार चौकीदार की पत्नी ने डीएम से वेतन दिलवाने की गुहार लगायी है. जिलाधिकारी को दिये गये आवेदन में रामपुर विशुन गांव की लुखिया देवी ने बताया है कि उनके पति महेंद्र पासवान वारिसनगर थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं. उनकी तबीयत अत्यधिक खराब होने पर भी दो माह से वेतन नहीं मिलने पर इलाज नहीं होने की बातें कहते हुए इसने वेतन दिलवाने की गुहार डीएम से लगायी है. ताकि पति को इलाज के लिए पटना ले जाया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन