12 पंचायतों में शुरू हुई स्वच्छता योजना

Updated:
विज्ञापन

शाहपुर पटोरी जिले में शुरू की गयी भारत स्वच्छता अभियान एवं शौचालय निर्माण कायार्ें का स्थल निरीक्षण डीएम रामचन्द्रुडु द्वारा किया गया. पटोरी प्रखंड के आमदीपुर गांव में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) की पूसा इकाई द्वारा आयोजित इस चौपाल कार्यक्रम में एसडीओ अनिल कुमार, डीसीएलआर नीरज कुमार, बीडीओ बबलू कुमार, ज्याउल हक, मुखिया […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी जिले में शुरू की गयी भारत स्वच्छता अभियान एवं शौचालय निर्माण कायार्ें का स्थल निरीक्षण डीएम रामचन्द्रुडु द्वारा किया गया. पटोरी प्रखंड के आमदीपुर गांव में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) की पूसा इकाई द्वारा आयोजित इस चौपाल कार्यक्रम में एसडीओ अनिल कुमार, डीसीएलआर नीरज कुमार, बीडीओ बबलू कुमार, ज्याउल हक, मुखिया अवधेश कुमार, कार्यक्रम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार पांडेय, अभियंता केएल बैठा, माधवेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार, जितेंद्र कुमार राय, डा़ॅ अजय कुमार, नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, अजीत चौधरी, जय कुमार के अतिरिक्त विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, कार्यक्रम समन्वयक, अजीत मोहन चौधरी, बैद्यनाथ राय, कमलकांत राय आदि मौजूद थे. चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि देश और गंगा की स्वच्छता भारतीयों के लिए गौरव की बात है. इसके तहत प्रथम चरण में पटोरी प्रखंड के 2, मोहनपुर प्रखंड के 7 तथा मोहीउद्दीननगर प्रखंड के 3 पंचायतों को निर्मल पंचायत बनाने की योजना है. इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को शौचालय बनाने के लिए सरकार की ओर से 12 हजार रुपये दी जायेगी. मार्च 2016 तक पटोरी अनुमंडल के 12 पंचायतों को निर्मल पंचायत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मिशन को हर हाल में सफल करना प्रशासनिक अधिकारी व समाज का दायित्व है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन