दान मोझ का सहज मार्ग : शांडिल्य महाराज
खानपुर. श्रीमद्भागवत कथा से मनुष्य को धन, पुत्र, स्त्री व सुख की प्राप्ति होती है. धर्म और दान करने से मोझ की प्राप्ति होती है. इसलिए मनुष्य को सदा धर्म व दान करना चाहिए. साथ साथ ईश्वर भक्ति के अलावा मनुष्य को अपने कर्म पर भी ध्यान देने की जरूरत है. उक्त बातें जनकपुर धाम […]
खानपुर. श्रीमद्भागवत कथा से मनुष्य को धन, पुत्र, स्त्री व सुख की प्राप्ति होती है. धर्म और दान करने से मोझ की प्राप्ति होती है. इसलिए मनुष्य को सदा धर्म व दान करना चाहिए. साथ साथ ईश्वर भक्ति के अलावा मनुष्य को अपने कर्म पर भी ध्यान देने की जरूरत है. उक्त बातें जनकपुर धाम के प्रवचन कर्ता रमण कृष्ण शांडिल्यजी महाराज ने कही. वे विक्रमपट्टी सिमराहा भोला चौक स्थित भगवती मंदिर परिसर में आयोजित सप्ताह श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा यज्ञ में भक्तों के बीच सातवें दिन कथा परोस रहे थे. उन्होंने राजा परीक्षित का उदाहरण देते हुए कहा कि राजा परीक्षित को ऋषि ने सातवें दिन उनकी मृत्यु हो जाने का श्राप दे दिया था जिससे राजा चिंतित होने लगे थे. इसपर भगवान सुखदेव ने राजा को श्रीमद्भागवत कथा सुनने की सलाह दी. जिस कारण कथा सुनने के बाद राजा को मोझ की प्राप्ति हुई थी. यज्ञ की सफलता में मुखिया संजीव कुमार चौधरी, कमलेश प्रसाद यादव, राम नारायण सिंह, गुनेश्वर यादव, लक्ष्मण यादव, विंदेश्वरी यादव आदि सक्रिय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










