नि:शक्त छात्रों को मिलेगी छात्रवृति : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन पर बुधवार को प्रधानाध्यापकांे की मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह ने की. गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में नामांकित नि:शक्त बच्चों की सूची जमा करने का निर्देश दिया. उनका बताना था कि […]

विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन पर बुधवार को प्रधानाध्यापकांे की मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह ने की. गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में नामांकित नि:शक्त बच्चों की सूची जमा करने का निर्देश दिया. उनका बताना था कि कक्षा 1 से 5 तक के कम से कम 40 प्रतिशत नि:शक्त छात्रों को 2250 रुपये एवं कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को प्रति छात्र 2750 रुपये की दर से छात्रवृत्ति दी जायेगी. वहीं गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बाल पंजी संधारण, कृमि नियंत्रण कार्यक्र म की समीक्षा की. वहीं विद्यालयों द्वारा यू डायस एवं आधार आधारित प्रपत्र अविलंब जमा करने का निर्देश दिया. मौके पर साधनसेवी इरफान अहमद, चंद्रभूषण ठाकुर, पवन कुमार साफी, सीआरसीसी प्रणव चौधरी, विश्वनाथ सिन्हा, सुधीर कुमार पांडेय सहित देवेंद्र पासवान, सुबोध कुमार ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर, बैद्यनाथ झा, सविता कुमारी, ममता कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन