खेमयू ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
फोटो संख्या : 2समस्तीपुर. बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन जिला कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में धरना दे प्रदर्शन किया. इससे पूर्व पार्टी कार्यालय से दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. यह शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरी. इसमें कार्यकर्ता भूमि अधिग्रहण […]
फोटो संख्या : 2समस्तीपुर. बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन जिला कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में धरना दे प्रदर्शन किया. इससे पूर्व पार्टी कार्यालय से दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. यह शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरी. इसमें कार्यकर्ता भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने समेत अन्य मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए समाहरणालय पहुंचा धरना दिया. इसके बाद सरकारी बस पड़ाव पहंुच जुलूस सभा में तब्दील हो गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसागर पासवान ने की. सभा को जिला मंत्री रामश्रय महतो, राज्य कमेटी सदस्य रामदयाल महतो, ललन कुमार, ए. हादी, क्रांति कुमार, रामपुकार महतो, दिनेश पासवान, महेंद्र नारायण राय, मदन मोहन दास, सुरेंद्र सिंह, रघुनाथ राय, सुरेंद्र सिन्हा, भोला प्रसाद दिवाकर, अजय कुमार, राम प्रकाश राम, मो. सलामत आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने मांगें जब तक पूरी नहीं होती है चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. इनकी मांगों में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, खाद सुरक्षा कानून में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने, सभी गरीबों को 35 किलो अनाज देने, इंदिरा आवास योजना की राशि बढ़ाने, 10-10 डिसमिल भूमि सभी गरीबों को देने, कबीर अंत्येष्टि, पारिवारिक लाभ की राशि लाभुकों को देने समेत आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










