बढ़ी डाक जीवन बीमा की बीमित राशि
समस्तीपुर. जिले के डाक जीवन बीमा से जुड़े लागों के लिये खुशखबरी है. सरकार ने बीमित मूल्य का दायरा बढ़ा दिया गया है. ग्राहक अब 50 लाख रुपये तक अपनी बीमा करा सकते हैं. इस बाबत जानकारी देते हुए डाक विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी […]
समस्तीपुर. जिले के डाक जीवन बीमा से जुड़े लागों के लिये खुशखबरी है. सरकार ने बीमित मूल्य का दायरा बढ़ा दिया गया है. ग्राहक अब 50 लाख रुपये तक अपनी बीमा करा सकते हैं. इस बाबत जानकारी देते हुए डाक विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी माह से ग्राहकों क ो यह सुविधा मिल सकेगी. हालांकि ग्रामीण डाक जीवन बीमा में बीमित मूल्य का दायरा नहीं बढ़ाया गया है. पहले डाक जीवन बीमा में अधिकतम 20 लाख रुपये तक ही उपभोक्ता बीमा करा सकते थे. बताते चलें कि सरकारी सेवकों को बीमा का लाभ देने के लिये इस पॉलिसी की शुरुआत की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










