Samastipur : 15 दिन में पकड़े गये 29,216 बेटिकट यात्री

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 17 Apr 2025 10:35 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर रेल मंडल में 1 से 15 अप्रैल तक विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Samastipur : समस्तीपुर . समस्तीपुर रेल मंडल में 1 से 15 अप्रैल तक विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान 29,216 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. जिनसे 1.985 करोड़ का जुर्माना वसूल किया गया. अभियान के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल द्वारा 4 बस रेड व 22 फोर्ट्रेस चेक आयोजित किये गये. यह जांच सहरसा-पूर्णिया रेलखंड सहित जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी आदि प्रमुख स्टेशनों पर की गई. अभियान पीसीसीएम इन्दुरानी दूबे और मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाया गया. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने टिकट जांच स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा संचालित करने का निर्देश दिया. मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों से अपील की है कि बिना टिकट यात्रा न करें. उचित किराया देकर टिकट खरीदें एवं नियमों का पालन करें. बिना टिकट यात्रा करना न केवल अवैध है. बल्कि इसके लिए आर्थिक दंड का भी प्रावधान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन