ढट्ठा गांव में भाजपा की कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के ढट्ठा गांव में भाजपा प्रखंड इकाई द्वारा सदस्यता अभियान से संबंधित कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया़ प्रखंड अध्यक्ष नूनू प्रसाद झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ वंदेमातरम गायन एवं पं़ दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया़ […]

विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के ढट्ठा गांव में भाजपा प्रखंड इकाई द्वारा सदस्यता अभियान से संबंधित कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया़ प्रखंड अध्यक्ष नूनू प्रसाद झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ वंदेमातरम गायन एवं पं़ दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया़ कार्यशाला में नये सत्र मे सभी प्रखंडों में दो दो हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सफलता की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया़ सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान के लिए प्रभारियों की भी नियुक्ति कार्यशाला में की गयी़ कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार झा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सरोज झा, संजीव कुमार राय, सुनील कुमार झा, विमलेश चौधरी, रामबलि महतो, सुनील कुमार चौधरी समेत भारी संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन