मेधा सूची प्रकाशन न होने को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश
दलसिंहसराय. आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन को लेकर मेधा सूची मेधा सूची का प्रकाशन सोमवार की शाम संवाद प्रेषण तक नहीं होने को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश रहा. दिन भर अभ्यर्थी सूची प्रकाशन का इंतजार करते रहे. मगर बाल विकास परियोजना कार्यालय में सूची का प्रकाशन नहीं हो सक ा. सीडीपीओ के कार्यालय में नहीं होने […]
दलसिंहसराय. आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन को लेकर मेधा सूची मेधा सूची का प्रकाशन सोमवार की शाम संवाद प्रेषण तक नहीं होने को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश रहा. दिन भर अभ्यर्थी सूची प्रकाशन का इंतजार करते रहे. मगर बाल विकास परियोजना कार्यालय में सूची का प्रकाशन नहीं हो सक ा. सीडीपीओ के कार्यालय में नहीं होने के चलते अभ्यर्थी कार्यालय कर्मी से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे. लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर कई बार कर्मियों के साथ अभ्यर्थियों की तू-तू मैं-मैं होती रही. कर्मियों की ओर से दो दिनों से अवकाश में रहने की बात बताने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी रही. मौके पर गंज रोड की अभ्यर्थी रिंकू कुमारी, पगड़ा की किरण कुमारी, मालपुर पुरवारीपट्टी की रीता कुमारी, हरिशंकरपुर की रुबी कुमारी, रिंकू कुमारी आदि ने बताया कि 29 दिसंबर तक आवेदन ली गयी. 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच मेधा सूची का प्रकाशन व 4-5 जनवरी के बीच दावा आपत्ति का समय निर्धारित था. मगर 5 जनवरी तक भी मेधा सूची का प्रकाशन नहीं किया गया. दूसरी ओर सीडीपीओ नीलम कुमारी से संपर्क नहीं होने कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










