नाराज मुखिया ने सीडीपीओ कार्यालय में जड़ा ताला

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर. प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब सूचना नहीं मिलने से उग्र हो मुखिया अशोक कुमार साह के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय में ताला कर दिया. इससे आधा घंटे तक कार्यालय मुख्य गेट में तालाबंद रहा. सूचना पर पहंुचे थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दलबल पहुंचकर काफी समझा […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब सूचना नहीं मिलने से उग्र हो मुखिया अशोक कुमार साह के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय में ताला कर दिया. इससे आधा घंटे तक कार्यालय मुख्य गेट में तालाबंद रहा. सूचना पर पहंुचे थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दलबल पहुंचकर काफी समझा बुझाकर तालाबंदी को खुलावाया. इसके साथ ही सीडीपीओ ने 10 दिनों के अंदर परिसीमन पत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नरहन पंचायत के मुखिया अशोक कुमार साह सीडीपीओ कार्यालय पहुंच सीडीपीओ रश्मि शिखा से आंगनबाड़ी सेविका नियुक्ति व केंद्र के परिसीमन की जानकारी मांगी. इसके जवाब में सीडीपीओ ने उन्हों आरटीआइ दाखिल करने की बात कही. इससे नाराज हो मुखिया के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया. मौके पर प्रमुख कृष्णा देवी, कुनकुन मिश्र, उमेश शर्मा, दीपक कुमार, धर्मपाल दास, छोटी लाल पासवान, रोहित पासवान, रंजन पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन