पंचायत समिति की बैठक में कराड़ों की योजनाएं पारित

Updated:
विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. प्रखंड प्रमुख के निर्धारित समय तक नहीं पहुंचने पर उप प्रमुख गिरीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की शुरु आत हुई. शुरुआत होते ही बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी अजमल परवेज़ ने सदस्यों को बीआरजीएफ योजना […]

विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. प्रखंड प्रमुख के निर्धारित समय तक नहीं पहुंचने पर उप प्रमुख गिरीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की शुरु आत हुई. शुरुआत होते ही बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी अजमल परवेज़ ने सदस्यों को बीआरजीएफ योजना के लिए योजनाओं की सूची देने का अनुरोध किया. सदस्यों ने अपने-अपने पंचायतों के लिए योजनाओं की सूची दी. तत्पश्चात पीओ संजीव रंजन मिश्रा ने पंचायतों से ग्राम सभा द्वारा आये लगभग 2740 योजनाओं को अनुमोदन के लिए सदस्यों के समक्ष रखा. सदस्यों ने सर्वसम्मति से इनका अनुमोदन करते हुए पंचायत से पंचायत को जोड़ने वाली सड़क, पौधारोपण व अनुसूचित जाति के पहुंच के लिए पीसीसी सड़क की योजनाएं दी. मौके पर प्रखंड प्रमुख शिवजी राम, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य नीरा देवी, राजीव कुमार, उमेश कुमार राम, मो गुलशेर, नन्नू सहनी, शोभा देवी, सुमित्रा देवी, मृदुला देवी, मुखिया रामनाथ महतो, बालकृष्ण झा, चंदा देवी, दिलीप राय, देबू राय, यासमीन खानम, परमेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन