आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक घायल
वारिसनगर. थाना क्षेत्र के धनहर गुमटी के समीप कतिपय लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस संबंध में घायल पवन राय ने एक प्राथमिकी सोमवार को थाने में दर्ज करायी है. इनका बताना है कि 28 दिसंबर को धनहर गुमटी के समीप एक पंचायती चल रहा था. इसमें […]
वारिसनगर. थाना क्षेत्र के धनहर गुमटी के समीप कतिपय लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस संबंध में घायल पवन राय ने एक प्राथमिकी सोमवार को थाने में दर्ज करायी है. इनका बताना है कि 28 दिसंबर को धनहर गुमटी के समीप एक पंचायती चल रहा था. इसमें ग्रामीण रामजतन राय, रामलला राय व टुनटुन राय स्थानीय मुखिया व सरपंच पति को गाली दे रहे थे. मेरे द्वारा मना करने पर तीनों मुझे गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे तथा रघुनंदन राय कत्ता व खंती लेकर आया व उत्तम राय भी आ गया सभी मिलकर मारपीट करते हुए सादा कागज पर निशान लेकर पॉकेट से 875 रुपये निकाल लिया. विलंब से प्राथमिकी का कारण इन्होंने लोगों द्वारा पंचायत का आश्वासन देना बताया है. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर सअनि विजय शंकर तिवारी को अनुसंधान के लिए मामला सौंपा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










