छह महिला समेत 26 नये कोरोना पॉजिटिव मिले

छह महिला समेत 26 नये कोरोना पॉजिटिव मिले
समस्तीपुर: जिला कोरोना पॉजिटिव मरीजों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है़. रविवार को जिले में छह महिला समेत 26 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें से चार महिला समेत 12 कोरोना पॉजिटिव समस्तीपुर शहर में मिले हैं. वहीं, एक महिला समेत आठ कोरोना पॉजिटिव दलसिंहसराय में मिले हैं.
इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 452 पर पहुंच गया है़ जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज ने बताया कि आज समस्तीपुर शहर में 50 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय किशोर, 57 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय किशोर, 21 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष तथा 42 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले है़ं.
इसके अलावा विभूतिपुर का 50 वर्षीय पुरुष, शिवाजीनगर की 45 वर्षीय महिला, दलसिंहसराय का 40 वर्षीय पुरुष, 41 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष, 3 वर्षीय बच्चा, 26 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरुष तथा 23 वर्षीय युवक, मोरवा का 41 वर्षीय पुरुष, पूसा का 50 वर्षीय पुरुष, ताजपुर का 23 वर्षीय युवक, वारिसनगर का 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है़ इसमें किसी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है़ वारिसनगर : गोही पंचायत सरकार भवन में टीम ने भी कोविड 19 की जांच को सैंपल क्लेक्शन किया. डॉ रामचंद्र महतो, स्वास्थ्य प्रबंधक रंजीत प्रसाद, विंदेश्वर कुमार, एएनएम ममता कुमारी, चौधरी रचना, राज कुमारी, नागेंद्र साफी, शयाम सुंदर, अशोक महतो व संतोष कुमार राय थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




