1.20 लाख गंवाकर पुलिस की शरण में पहुंचे असगर अली

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. धोखाधड़ी कर एटीएम से 120000 रुपये की निकासी का एक मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है़ हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर मानामठ गांव निवासी मो़ असगर अली ने रोसड़ा थाना को आवेदन दिया है जिसमें उल्लेखित है कि 11 दिसंबर को संध्या 5 बजे एसबीआइ शाखा से निकासी करने के दौरान बगल में […]

विज्ञापन

रोसड़ा. धोखाधड़ी कर एटीएम से 120000 रुपये की निकासी का एक मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है़ हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर मानामठ गांव निवासी मो़ असगर अली ने रोसड़ा थाना को आवेदन दिया है जिसमें उल्लेखित है कि 11 दिसंबर को संध्या 5 बजे एसबीआइ शाखा से निकासी करने के दौरान बगल में खड़े एक अनजान ने जाली नोट संबंधी बातें करकर उनका ध्यान बंटा दिया. मौके का फायदा उठाकर उसने एटीएम कार्ड बदलकर उसे धोखे से अपना एटीएम कार्ड थमा दिया़ 13 दिसंबर को दुबारा रूपया निकालने के दौरान उन्हें उनके साथ हुई धोखाधड़ी का आभास हुआ़ 15 दिसंबर को बैंक से पता करने पर बदला गया एटीएम कार्ड किसी सुरेंद्र सिंह के रहने की जानकारी दी़ लेकिन इसी बीच पीडि़त असगर अली के खाते से कल्याणपुर थाना के जर्नादनपुर पकरी गोमीदा गांव के मोहन सहनी एवं हायाघाट के गोबहर सिकहा के मोहन कुमार निराला के नाम पर उक्त राशि ट्रांसफर होने की जानकारी बैंक द्वारा उन्हें दी गयी़ इन दोनों का बैंक एकाउंट कल्याणपुर शाखा में रहने की जानकारी स्थानीय बैंक प्रबंधक द्वारा दी गयी है़ थानाध्यक्ष ने जांचोपरांत कार्रवाई किये जाने की जानकारी दी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन