पेंशन से प्रतिमाह 10 हजार रुपये दान करेंगे अभियंता
फोटो फारवार्ड ::::::रिटायर्ड अभियंता ने किया कंबल वितरणमोरवा. हलई ओपी क्षेत्र के इन्द्रवारा काली मंदिर प्रांगण में रिटायर्ड अभियंता द्वारा कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पंचायत के 55 असहाय लोगों को कंबल दिया गया. इस मौके पर अपनी जन्मभूमि का गुणगान करते हुए सेवानिवृत्त अभियंता महेंद्र साह ने अपने पेंशन में से […]
फोटो फारवार्ड ::::::रिटायर्ड अभियंता ने किया कंबल वितरणमोरवा. हलई ओपी क्षेत्र के इन्द्रवारा काली मंदिर प्रांगण में रिटायर्ड अभियंता द्वारा कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पंचायत के 55 असहाय लोगों को कंबल दिया गया. इस मौके पर अपनी जन्मभूमि का गुणगान करते हुए सेवानिवृत्त अभियंता महेंद्र साह ने अपने पेंशन में से प्रतिमाह दस हजार रुपये जरूरतमंद लोगों के लिए दान करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जन्मभूमि का उनके ऊपर बहुत कर्ज है. गरीब गुरबों की सेवा से ही इससे मुक्त हो सकते हैं. मंदिर परिसर में उनके द्वारा ही रामायण गोष्ठी का आयोजन किया गया था. इसकी समाप्ति के बाद कंबल का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित नंद किशोर मिश्र, रामसुरत सहनी, उपेंद्र साह, देवेंद्र साह, रामदेव सहनी, रंजीव कुमार आदि ने अभियंता के इस क्रियाकलाप की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










