किसी कीमत पर एमडीएम चालू नहीं करुंगा...

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड साधनसेवी के निरीक्षण प्रतिवेदन पर डीइओ ने चार एचएम से पूछा स्पष्टीकरणप्रतिनिधि, समस्तीपुर विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही व अनियमितता बरतने एवं विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने वाले चार एचएम से स्पष्टीकरण मांगा है. कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार बघला स्थित मध्य विद्यालय में संचालित मिड डे मिल का हाल जानने प्रखंड […]

विज्ञापन

प्रखंड साधनसेवी के निरीक्षण प्रतिवेदन पर डीइओ ने चार एचएम से पूछा स्पष्टीकरणप्रतिनिधि, समस्तीपुर विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही व अनियमितता बरतने एवं विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने वाले चार एचएम से स्पष्टीकरण मांगा है. कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार बघला स्थित मध्य विद्यालय में संचालित मिड डे मिल का हाल जानने प्रखंड साधन सेवी पहुंचे तो एचएम के द्वारा एमडीएम से संबंधित चावल लेने से इनकार किया गया. साथ ही कहा गया कि किसी भी कीमत पर मिड डे मील चालू नहीं करूंगा. वहीं सिंघिया प्रखंड के लिलहौल मुसहरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सितंबर माह में मात्र तीन दिन ही एमडीएम योजना का लाभ छात्रों को दिया गया. लेकिन, मासिक प्रपत्र में एचएम के द्वारा 18 दिन एमडीएम चालू दर्शाकर चावल एवं परिवर्तन मूल्य की राशि का व्यय दिखाया गया. मोहनपुर प्रखंड के माधोपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मिड डे मील के अधीन जो खाना बनाया जा रहा था वह जांच के क्रम में गुणवत्ताविहीन पाया गया. सब्जी में मसाला की मात्रा ना के बराबर पायी गयी और हल्दी की मात्रा ज्यादा थी. जो विभाग के द्वारा निर्धारित मापदंड के विरुद्ध था. रोसड़ा प्रखंड के मुसहरी ढरहा स्थित प्राथमिक मध्य विद्यालय में मेनू के अनुसार योजना का संचालन नहीं किया जा रहा था. जबकि 9 अगस्त को छात्रों की भौतिक उपस्थिति से उपस्थिति से कम पायी गयी. साथ ही खुले आसमान के नीचे एमडीएम बनाया जा रहा था. निरीक्षण के क्रम में एमडीएम योजना का खाता सचिव के साथ संचालित ना कर वरीय शिक्षिका के साथ खाता का संचालन किया जा रहा था. डीइओ ने निरीक्षण प्रतिवेदन में दिये गये तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए एचएम को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का सख्त निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन