हत्या की साजिश में शागिर्द थी शातिर वधू!

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 2 रो-रोकर बुरा हाल बना पत्नी व छोटकी बहू काप्रभात खबर टोली, समस्तीपुर/पूसाकरीब 15 वर्ष राम गुलाम ने बड़ी उम्मीद से अपने बेटे विजय दास की शादी राज कुमारी के साथ करायी थी. लेकिन उसे क्या पता था कि एक दिन यही दोनों उसकी मौत का कारण बनेंगे. ग्रामीण बताते हैं कि […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2 रो-रोकर बुरा हाल बना पत्नी व छोटकी बहू काप्रभात खबर टोली, समस्तीपुर/पूसाकरीब 15 वर्ष राम गुलाम ने बड़ी उम्मीद से अपने बेटे विजय दास की शादी राज कुमारी के साथ करायी थी. लेकिन उसे क्या पता था कि एक दिन यही दोनों उसकी मौत का कारण बनेंगे. ग्रामीण बताते हैं कि आरंभ में तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन बाद में जैसे जैसे उसकी उम्र ढलती गयी बहू बेटे पर जिम्मेदारी आती गयी. जिसे संभाल पाने में दोनों असमर्थ होने लगे. समय के साथ इसी बात को लेकर आये दिन झगड़ा होने लगा. इस बीच रामगुलाम ने अपने दूसरे पुत्र विनोद की शादी भी करा दी. वह फिलहाल पंजाब में मजदूरी करता है. उसकी पत्नी मुजफ्फरपुर जिला के पीयर थाना अंतर्गत पटसारा में ही रहा करती थी. ससुर की मौत की सूचना पर वह भागी भागी सोमवार को ससुराल आयी. मुखिया ई. अजित कुमार राय प्रयासरत थे कि परिवार का अमन-चैन पूर्व के भांति लौट जाय. घटना से एक दिन पूर्व भी गणमान्य पंचों के माध्यम से पंचायत की गयी थी लेकिन विधि का विधान कुछ और ही लिखा हुआ था आस- परोस के पुरुष एवं महिलाओं ने अपना दर्द कुछ यूं बयां कर रही थी कि इस घर विगत कई वषार्ें से झगड़ा-लड़ाई चल रहा था. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने कहा कि प्रथम दृष्टया लगा कि मृतक को घर में बंद कर लाठी, डंडे एवं कुदाल से मारपीट की गयी. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतक के एक बांह की हड्डी भी टूट चुकी थी. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित विजय दास एवं उसकी पत्नी राजकुमारी देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन