लाभुकों ने सौंपा शिकायती पत्र

Updated:
विज्ञापन

बिथान. प्रखंड के सलहा चंदन पंचायत के फहिया गांव निवासी वार्ड नंबर 1,2,3 के बीपीएलधारियों ने जनवितरण प्रणाली विक्रेता काजो देवी पर आरोप लगाया है कि बीपीएल कार्डधारी 107 लोगों को किरासन तेल, गेहूं चावल का वितरण पिछले तीन माह से नहीं दिया जा रहा है. वहीं डीलर के द्वारा खाद्यान्न बाजार में कालाबाजारी कर […]

विज्ञापन

बिथान. प्रखंड के सलहा चंदन पंचायत के फहिया गांव निवासी वार्ड नंबर 1,2,3 के बीपीएलधारियों ने जनवितरण प्रणाली विक्रेता काजो देवी पर आरोप लगाया है कि बीपीएल कार्डधारी 107 लोगों को किरासन तेल, गेहूं चावल का वितरण पिछले तीन माह से नहीं दिया जा रहा है. वहीं डीलर के द्वारा खाद्यान्न बाजार में कालाबाजारी कर बेच दिया गया है. एक सौ सात कार्डधारी ने अपना अपना कार्ड का फोटो कॉपी भी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन के साथ सौंपा है. आवेदन देनेवालों उपभोक्ताओं में पंकज कुमार, राम उद्गार राय, अनिल राय, ध्रुव कुमार धीरज, राज किशोर प्रसाद सिंह, शिवजी राय, प्रमोद राय आदि हैं. मुखिया राजेश कुमार, सरपंच राम बालक सिंह ने भी आवेदन पर अपना हस्ताक्षर कर एमओ समेत वरीय पदाधिकारी से जांच करने की मांग की है. वहीं तीन माह से लोगों के बीच खाद्यान्न नहीं वितरण करने की भी बात लिखी है. एमओ अरविंद कुमार अजीत ने जांच कर कार्रवाई की बात बतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन