शादी की नीयत से इंटर की छात्रा का अपहरण
हसनपुर. थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव से गढ़पुरा पढ़ने गयी इंटर की छात्रा का अपहरण हो गया है. इस आशय से संबंधित प्राथमिकी सोमवार को अपहृत लड़की के पिता ने दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही चंदन यादव समेत पांच अन्य लोगों को आरोपित किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दर्ज […]
हसनपुर. थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव से गढ़पुरा पढ़ने गयी इंटर की छात्रा का अपहरण हो गया है. इस आशय से संबंधित प्राथमिकी सोमवार को अपहृत लड़की के पिता ने दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही चंदन यादव समेत पांच अन्य लोगों को आरोपित किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री इंटर की छात्रा है. तीन दिनों पूर्व वह पढ़ने के लिए गढ़पुरा ट्यूशन जा रही थी. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. खोजबीन करने के दौरान पता चला कि गांव के ही चंदन यादव एवं अन्य ने मिल कर शादी की नीयत से उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. इस बाबत संपर्क करने पर स्थानीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लड़की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. वैसे पुलिस प्रथम दृष्ट्या इस घटना को पे्रम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










