राशि उठाव के बाद भी नहीं बनाया इंदिरा आवास
हसनपुर. प्रखंड के देवधा पंचायत के वर्ष 11 -12 के इंदिरा आवास लेने वाले लाभुकों का स्थल निरीक्षण डीसीएलआर संजय कुमार सिन्हा ने किया. निरीक्षण के क्रम में डीसीएलआर अनिता देवी, रेखा देवी, गीता देवी, दुख्खन सहनी, रुखसाना बेगम, मो. जसीम सहित दर्जनों वैसे इंदिरा आवास लाभुकों के घर तक दस्तक देने पहुंचे जिन्होंने भवन […]
हसनपुर. प्रखंड के देवधा पंचायत के वर्ष 11 -12 के इंदिरा आवास लेने वाले लाभुकों का स्थल निरीक्षण डीसीएलआर संजय कुमार सिन्हा ने किया. निरीक्षण के क्रम में डीसीएलआर अनिता देवी, रेखा देवी, गीता देवी, दुख्खन सहनी, रुखसाना बेगम, मो. जसीम सहित दर्जनों वैसे इंदिरा आवास लाभुकों के घर तक दस्तक देने पहुंचे जिन्होंने भवन बनाने के लिए सरकार से मिली राशि का पूर्व में उठाव कर रखा है. डीसीएलआर ने बताया कि कई ऐसे परिवार मिले जो राशि लेने के बाद भी अब तक भवन निर्माण का कार्य शुरु नहीं किया है. जबकि कुछ ऐसे मामले भी सामने आये हैं जिनका भवन निर्माण का कार्य अब तक अधूरा ही पड़ा हुआ है. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी. इनके आदेश पर इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए कदम उठाया जायेगा. निरीक्षण के मौके पर अंचलाधिकारी अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










