समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी में यात्रियों के बीच हुई मारपीट

Updated at : 04 Dec 2019 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी में यात्रियों के बीच  हुई मारपीट

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर जंक्शन पर मंगलवार को समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी में यात्रियों के बीच मारपीट हो गयी. ट्रेन में मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दो युवकों को रेल थाने में लेकर बैठाया था. खबर प्रेषण तक पुलिस घटना के बावत दोनों युवकों से पूछताछ कर रही थी. मामला […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर जंक्शन पर मंगलवार को समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी में यात्रियों के बीच मारपीट हो गयी. ट्रेन में मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दो युवकों को रेल थाने में लेकर बैठाया था. खबर प्रेषण तक पुलिस घटना के बावत दोनों युवकों से पूछताछ कर रही थी.

मामला दर्ज नहीं किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर आयी. इस दौरान रोसड़ा जाने वाले दो यात्रियों के बीच विवाद छिड़ गया. पहले तो लोगों ने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया. मगर घटना मारपीट तक पहुंच गयी. उक्त युवकों के बीच मारपीट होते देख लोगों ने इसकी सूचना प्लेटफार्म गश्ती में लगे पुलिस कर्मियों को दी.

जिसके बाद जीआरपी ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये दूसरे पक्ष का इंतजार किया जा रहा था. इधर दलसिंहसराय में भी राजेंद्रनगर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर चेयर कार के कोच में यात्रियों के बीच बकझक हो गयी. ट्रेन जैसे ही दलसिंहसराय से रवाना हुयी इस दौरान महिला यात्री आपास में ही उलझ गयी. बाद में आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन